अल्मोड़ा-आज पूर्व राज्य मंत्री एके सिकंदर पवार ने भैसियाछाना ब्लॉक के ग्राम बुणाधार एवं टानी में एक जनसभा को संबोधित किया एवं ग्रामवासियों को वर्तमान भाजपा सरकार की एवं वर्तमान सांसद की उपलब्धियों से अवगत कराया तथा सभी ग्राम वासियों से भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी अजय टम्टा के समर्थन में मतदान करने की अपील की।इस अवसर पर ए के सिकन्दर पवार ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में विकास के नित नये आयाम स्थापित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मूलभूत सुविधाओं के क्षेत्र में भाजपा सरकार विशेष ध्यान दें रही है।जिसका जीता जागता उदाहरण है कि अल्मोड़ा पिथौरागढ़ एक लोकसभा पर स्वास्थ्य के क्षेत्र में भाजपा सरकार ने दो मेडिकल कालेज खोलने का कार्य किया है जिससे जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।इसके साथ ही उन्होंने कहा कि दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों को सड़कों से जोड़ने की दिशा में भाजपा सरकार ने काफी तेजी से कार्य किया है जिससे आज सीमावर्ती क्षेत्रों के दूरस्थ गांव भी सड़कों से जुड़े हैं।इसके साथ ही सीमावर्ती क्षेत्रों के दूरस्थ गांवों को मोबाईल नेटवर्किंग से जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में लगातार मोदी सरकार द्वारा अभूतपूर्व कार्य किये जा रहे हैं।उज्ज्वला योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में हमारी माताओं बहनों को गैस के सिलेंडर उपलब्ध करवायें गये हैं।लखपति दीदी योजना के माध्यम से हमारी मातृशक्ति को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का काम मोदी सरकार कर रही है।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विकास की सरकार है।इस अवसर पर अनुसूचित जाति जिला मंडल अध्यक्ष चन्दन लाल टम्टा,मंडल अध्यक्ष मंगल सिंह रावत,ग्राम प्रधान संतोष कुमार,किशन राम, सुरेश परदेशी,चारू जोशी उपस्थित रहे। सिकंदर पवार ने बताया कि इस दौरान दर्जनों लोगों ने कांग्रेस छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की जिनमें आनन्द राम,अमर राम, आनंद सिंह,पनीराम,पवन राम,मनोज कुमार,अशोक सिंह, किशन राम, गोविंद राम,जोगा राम, जगदीश राम, बलवन्त सिंह,वंशीलाल,नारायणी देवी,पूजा देवी,रेखा देवी,देवकी देवी,आनन्दी देवी,शोभा देवी,बबीता देवी,नन्दी देवी,लक्ष्मी देवी,कैलाश राम,जगत राम,गोपाल राम,भोपाल राम,निशा,दीपा,गणेश लाल,अमृता देवी,जोगा राम सहित दर्जनों लोग शामिल रहे।
