अल्मोड़ा-श्री लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब में दिनांक 3 जुलाई से रामलीला महोत्सव 2022 की तैयारियों की शुरुआत कर दी है।आज सुंदरकांड पाठ के साथ रामलीला की तालीम का प्रारंभ किया गया।संस्था अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद तिवारी ने कहां की श्री लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब सांस्कृतिक गतिविधियों का बहुत बड़ा केंद्र पूर्व से ही रहा है।श्री लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब की रामलीला विश्व प्रसिद्ध है और लक्ष्मी भंडार के कलाकार समय-समय पर रामलीला का प्रदर्शन देश के अन्य प्रांतों में भी करते आए हैं। रामलीला का आयोजन भव्य दिव्य हो सके इसके लिए आज से ही रामलीला की तालीम का शुभारंभ किया जा रहा है।जिससे रामलीला में पात्रों का चरित्र जीवंत हो सके और दर्शकों को यह लीला मंत्र मुग्ध कर सके।श्री लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब का उद्देश्य यहां आ रहे बच्चों में भी एक चरित्र निर्माण का रहता है।जिससे यह बच्चे भविष्य में देश और अपने परिवार के प्रति जिम्मेदार रह सके और एक जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य निर्वहन कर सकें। उन्होंने कहा कि इस राम कार्य में अधिक से अधिक लोगों ने प्रतिभाग करना चाहिए।जिससे कि इस प्रकार के आयोजनों में भव्यता लाई जा सके और भविष्य में इस आयोजन को और शानदार बनाया जा सके।उन्होंने कहा कि हर वर्ष की भांति निकलने वाली पत्रिका पुरवासी इस वर्ष भी निकलेगी और इसके संपादक त्रिभुवन गिरी महाराज रहेंगे।उन्होंने कहा कि संस्था सामाजिक सांस्कृतिक खेल गतिविधियों को बढ़ाने के लिए भविष्य में हर प्रकार के कार्य करेगी।इस दौरान संस्था के सचिव शरद साह,उपसचिव धरनीधार पांडे,कोषाध्यक्ष त्रिभुवन गिरी महाराज,ललित मोहन साह, विनीत बिष्ट,रोहित शाह,धीरज साह, चंचल तिवारी,दीवान कनवाल,वीरेंद्र बिष्ट,दीपक रावत,अभय उप्रैती,राजेश शाह,सुबोध नयाल,योगेश जोशी,राजा पांडे,कंचन तिवारी,सुबोध साह,मुकेश जोशी,हर्षित अधिकारी,चन्दन,दिनेश पाण्डे,भारत गोस्वामी,के सी भट्ट,सुशीला साह,गीतांजलि रावत, योगेश साह,पूजा थापा,विनोद थापा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।