अल्मोड़ा-श्री लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब अल्मोड़ा में क्लब के सचिव एवं जाने माने से संस्कृतिकर्मी श्री शिवचरण पांडे के निधन पर संस्था के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर हुक्का क्लब अल्मोड़ा के अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद तिवारी ने दिवंगत आत्मा शिवचरण पांडे के योगदानों और उनके व्यक्तित्व से जुड़े हुए प्रत्येक पहलू पर प्रकाश डाला।उन्होंने कहा कि पांडे जी के निधन से हमें भारी क्षति हुई है।उन्होंने संस्था को उचाईयां देने के लिए बहुत बड़ा योगदान दिया है।उनके द्वारा दिये गए योगदान को क़भी विस्मृत नहीं किया जा सकता।शोक सभा में संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारी त्रिभुवन गिरी,एडवोकेट अश्विनी तिवारी,ललित मोहन साह, मनोज साह,विनीत बिष्ट,बबन उप्रेती, दीवान कनवाल,अनिमेष साह,विनोद थापा,भरत गिरी गोश्वामी,शरद साह, संजू साह,गिरीश साह,विनोद थापा, धीरज साह,प्रकाश बिष्ट,मनोज वर्मा, विजय बिष्ट,अजय साह,मनोज साह, हिमांशु साह,संजय साह,अनिमेष साह,डॉ०ललित जोशी आदि सदस्यों सहित नगर के साहित्यकार डॉ राजेन्द्र पांडे,महेंद्र ठकुराठी,ललित तुलेरा आदि शामिल हुए।
