पिथौरागढ़-आज युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव करन सिंह द्वारा सिक्खों के दूसरे गुरु श्री अर्जुन देव जी के शहीद दिवस पर उनकी शहादत को याद करते हुवे नया बाजार क्षेत्र में शरबत वितरित किया गया।इस अवसर पर करन सिंह ने बताया कि सिक्खों के गुरु अर्जुन देव जी ने श्री अमृत सर गुरु घर बनाने में अपना योग दान दिया और वे अपने धर्म की रक्षा करते करते शहीद हो गए।उन्होंने बताया कि उनके शहीद दिवस पर शर्बत वितरित कर हर साल उनका स्मरण किया जाता है।