अल्मोड़ा-हिन्दू नव संवत्सर के आयोजन को लेकर हिंदू सेवा समिति की बैठक आज दिनांक 1 मार्च को आयोजित की गई। जिसमें नव संवत्सर के उपलक्ष्य पर आयोजित शोभा यात्रा को और भी भव्य बनाने के लिए चर्चा हुई। समिति के पूर्व सचिव और वर्तमान संरक्षक दीपक साह ने बैठक की अध्यक्षता की।संचालन सचिव कमल साह ने किया।सभी पदाधिकारियों ने यात्रा को भव्य बनाने के लिए अपने विचार रखे और कार्यक्रम की रूपरेखा तय की। तय हुआ कि नव संवत्सर के शुभारंभ पर 19 मार्च को शोभा यात्रा का आयोजन किया जाएगा जिसमें महिला सांस्कृतिक दल, छोलिया,फूलों की होली और छोटे छोटे बच्चों के सांस्कृतिक दल विशेष आकर्षण होंगे।बैठक में समिति के सचिव कमल साह, कोषाध्यक्ष नीरज बोरा,पूर्व सचिव और समिति के संरक्षक दीपक साह,बलवंत राणा,भैरव गोस्वामी,सुशील साह,आशु गोस्वामी,मनोज वर्मा कांची,व्योम धानिक,गगन जोशी,ललित खोलिया,अश्विन नेगी,प्रतेश पांडे,विनोद तिवारी,दीपक वर्मा,अवि वर्मा, विपुल कार्की,दिनेश पांडे,हर्ष तिवारी,हिमांशु जोशी आदि उपस्थित रहे।
