अल्मोड़ा-उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन उत्तराखंड जनपद अल्मोड़ा की वर्चुअल बैठक में शामिल प्रदेश अध्यक्ष प्रताप सिंह पंवार द्वारा कहा गया है कि अधिकारी कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति उत्तराखंड को दिनांक 1 सितम्बर 22 से प्रस्तावित आंदोलन कार्यक्रम में पूर्ण सहयोग दिया जायेगा।उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति उत्तराखंड द्वारा 20 सूत्रीय मांग के सिलसिले में चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करने की घोषणा की है। प्रदेश महामंत्री पंचम सिंह बिष्ट द्वारा कहा गया है कि सभी पदाधिकारी बढ़ चढ़ कर आंदोलन में भागीदारी करेंगे। उन्होंने बैठक में शामिल सभी पदाधिकारियों व सदस्यों का आह्वान किया कि सभी को एकजुट होना चाहिए ताकि मांगों का निराकरण हो सके।जिला सचिव धीरेन्द्र कुमार पाठक ने कहा कि वेतनमानों को डाउनग्रेड नहीं करने,गोल्डन कार्ड विसंगति,शिथिलीकरण व संशोधित ए सी पी सहित वाहन चालकों का वेतनमान 4800 करने,चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को 4200 ग्रेड वेतन अनुमन्य कराने,प्रधान सहायक व प्रशासनिक अधिकारी के पद को आमेलित करने, पुरानी पेंशन बहाली,विभिन्न वेतन विसंगतियों का निराकरण,राज्य कार्मिकों की भांति निगम महाविद्यालयों को भी लाभ प्रदान करने सहित बीस मांगों पर आंदोलनात्मक कार्यवाही होगी। वैयक्तिक सहायक संवर्ग में 4800 का पद सृजित करने,जिन विभागों के ढांचों का पुनर्गठन नहीं हुआ है उनके पदों में कटौती नहीं करने,तदर्थ कार्मिकों विनियमितिकरण से पूर्व की सेवा को पेंशन ए सी पी व सलेक्शन ग्रेड हेतु जोड़ना,कार्मिक विरोधी प्रस्तावों को वापस लेने हेतु संघर्ष किया जायेगा।बैठक में डी डी तिवारी प्रधानाचार्य द्वारा भी कहा गया कि कार्मिक,शिक्षकों,प्रधानाचार्य या अन्य राजकीय कार्मिकों के माता पिता या अन्य पारिवारिक सदस्य के निधन पर 15 दिन का विशेष अवकाश भी प्रदान किया जाय।बैठक में उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति के संयोजक सचिव पुष्कर सिंह भैसोड़ा द्वारा कहा गया है कार्मिकों का उत्पीड़न किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।मुख्य संयोजक के एन कांडपाल द्वारा कहा गया कि नये सदस्यों को भी भागीदारी करनी चाहिए।फार्मेसिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष डी के जोशी द्वारा कहा गया है कि फार्मासिस्ट संगठन अपना पूर्ण योगदान देगा।बैठक में शंकर सिंह भैसोड़ा,पी सी तिवारी,देवेन्द्र पाठक,गोविन्द,महिपाल सिंह राजपूत, उमा पाठक,सेवा निवृत्त मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राम सिंह गैड़ा,गोविन्द सिंह मेहता,दीप चन्द्र पाण्डेय,बसंत पांडेय,वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेन्द्र सिंह गुसाईं,मुकेश चन्द्र जोशी, डा ललित पाठक उपस्थित थे।महेन्द्र गुसाई वरिष्ठ उपाध्यक्ष द्वारा कहा गया है कि सरकार की कार्मिक विरोधी नीतियों का विरोध किया जायेगा।पी सी तिवारी द्वारा एल टी संवर्ग के अध्यापकों की ससमय पदोन्नति करने की मांग की गई।डॉ ललित पाठक द्वारा एल टी संवर्ग के अध्यापकों का समय से पदोन्नति करने की मांग की गई।जिला अध्यक्ष डॉ मनोज जोशी द्वारा कहा गया है कि उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति के आंदोलन में बढ़चढ़ कर भागीदारी की जायेगी और आंदोलन को सफल बनाया जायेगा।बैठक की अध्यक्षता डॉ मनोज कुमार जोशी व संचालन जिला मंत्री अल्मोड़ा धीरेन्द्र कुमार पाठक द्वारा किया गया।श्री पाठक द्वारा प्रताप सिंह पंवार व पंचम सिंह बिष्ट का बैठक में शामिल होने पर आभार व्यक्त किया गया।
