अल्मोड़ा-आज अल्मोड़ा के नगरवासियों और नगर व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने ई रिक्शा को शिखर तिराहे से पांडे खोला तक चलाने के लिए जिलाधिकारी से मुलाकात की और एक ज्ञापन भी सौंपा।जिलाधिकारी ने कहा कि अगर यह हो सकता है तो पूरे नगर में यह सुविधा दी जा सकती है।इससे नागरिकों को आवागमन की परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।ज्ञापन देने वालों में भारत भूषण पांडेय,मनोज सनवाल,अतुल चंद्र पांडे,व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह,सचिव मयंक बिष्ट,उपाध्यक्ष प्रत्येश पांडे,कोषाध्यक्ष कार्तिक साह आदि उपस्थित रहे।