चमोली-चमोली जिले के युवा नेता विकासखण्ड देवाल के क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रमोद मिश्रा ने मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार त्रिवेंद्र सिंह रावत के विशेष कार्याधिकारी धीरेंद्र पंवार से शिष्टाचार भेंट कर ज्ञापन प्रेषित किया।जिसमें मिश्रा ने विकासखण्ड देवाल की मूलभूत समस्याओं थराली से लोहजंग मोटरमार्ग के चौड़ीकरण, ग्रामसभा बेराधर से ब्रमताल ट्रेक को सुचारू रूप से प्रारंभ करना,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवाल में आधुनिक मशीनों को संचालित करना,ग्राम सभा सवाड़ में नूतन सत्र से केंद्रीय विद्यालय को विधिवत रूप से प्रारम्भ करना,विकासखण्ड देवाल में जियो नेटवर्क को जल्द से जल्द प्रारम्भ करने आदि की मांग की।मिश्रा ने पंवार के समक्ष क्षेत्र की सारी समस्याओं को बताया।उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के ओएसडी ने जल्द से जल्द सभी समस्याओं का निराकरण करने के लिए विभागीय अधिकारियों से फोन के माध्यम से वार्तालाप कर निर्देशित किया है।मिश्रा ने कहा कि विकासखण्ड देवाल का विकास करना उनकी प्राथमिकता है और क्षेत्र के विकास के लिए उनका प्रयास हमेशा रहेगा।
