देवाल-विकासखण्ड देवाल के क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से उनके निवास स्थान पर जाकर शिष्टाचार भेंट कर 26 अप्रैल को चमोली जिले के विकासखण्ड देवाल में भगवान लाटू देवता के कपाट खुलने के शुभअवसर पर देवाल आने का निमंत्रण पत्र दिया। श्री मिश्रा ने मुख्यमंत्री से थराली से लोहजंग मोटर मार्ग के चौड़ीकरण के संदर्भ में भी वार्तालाप की।उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि देवाल विकासखण्ड पर्यटन के दृष्टि से अपनी अलग पहचान बना रहा है।इस क्षेत्र में सड़कों की हालत दयनीय बनी हुई है। श्री मिश्रा ने कहा कि आज ग्रामीणों की सबसे प्रमुख समस्या सड़क है।उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने जल्द इस समस्या के निराकरण करने का आश्वासन दिया है।
