अल्मोड़ा-जीवन सिंह सामंत प्रभारी इंटरसेप्टर द्वारा दौराने वाहन चैकिंग लोधिया के पास वाहन चालक प्रकाश सिंह डंगवाल पुत्र स्व० धन सिंह निवासी ग्राम भकुना पोस्ट आफिस भैसोरी जिला अल्मोड़ा को शराब के नशे में इनोवा कार संख्या PB01 B6255 को चलाते हुए पाया,वाहन चालक को शराब पीकर वाहन चलाकर खुद का व अन्य लोगो का जीवन खतरे में डालने पर मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत गिरफ्तार कर वाहन इनोवा कार को सीज किया गया।वाहन चालक के ड्राईविंग लाइसेंस को निरस्तीकारण के लिए भेजा गया।
