पिथौरागढ़-पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ महेश चन्द्र जोशी,पुलिस उपाधीक्षक धारचूला विनोद कुमार थापा तथा पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन सुमित पाण्डे के निर्देशन में जनपद क्षेत्रान्तर्गत सड़क दुर्घटनाओं की प्रभावी रोकथाम व सुगम यातायात व्यवस्था के उद्देश्य से नाबालिग वाहन चालकों/शराब पीकर वाहन चलाने/ ओवर स्पीड/बिना हेलमेट/तीन सवारी/मोबाइल प्रयोग कर खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष चैकिंग अभियान के दौरान दिनाँक 25.04.2022 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ मोहन चन्द्र पाण्डे के नेतृत्व में उ०नि० प्रदीप कुमार द्वारा चैकिंग के दौरान वाहन चालक निखिल भट्ट पुत्र जगदीश चन्द्र भट्ट निवासी बरड़ी पो० भड़कटिया थाना जाजरदेवल जिला पिथौरागढ़ उम्र 18 वर्ष को शराब पीकर वाहन चलाने पर धारा3/181/39/192/146/196/202/185/207 एम०वी० एक्ट के अन्तर्गत गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया गया।इसी क्रम में जनपद क्षेत्रान्तर्गत यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कुल 51 वाहन चालकों का चालान कर 19,000 रू० समायोजन शुल्क जमा किया गया जिसमें कुल 17 वाहनों के चालानी रिपोर्ट माननीय न्यायालय प्रेषित किये गए।उक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।