पिथौरागढ़-पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ महेश चन्द्र जोशी,क्षेत्राधिकारी धारचूला विनोद कुमार थापा, क्षेत्राधिकारी ऑप्स सुमित पाण्डे के नेतृत्व में जनपद क्षेत्रान्तर्गत शराब पीकर वाहन चलाने,यातायात नियमों का उल्लंघन करने व शांति व्यवस्था भंग करने व होटल ढाबों में शराब पीने/पिलाने वालों के विरूद्ध जनपद पुलिस द्वारा चलाये जा रहे सघन चैकिंग अभियान के क्रम में दिनांक 2.04.2022 को शराब पीकर वाहन चलाने पर प्रभारी कोतवाली पिथौरागढ़ उ०नि०प्रदीप यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान प्रमोद चन्द पुत्र रमेश चन्द नि० टकाना को शराब पीकर वाहन चलाने पर गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया गया तथा शराब के नशे में लड़ाई झगड़ा हल्ला गुल्ला कर शान्ति व्यवस्था भंग करने पर दो व्यक्ति लीलाधर भट्ट उर्फ नवीन भट्ट पुत्र पुरूषोत्तम भट्ट नि० कुमौड़,ब्रिजेश गुप्ता पुत्र स्व० केलू प्रसाद गुप्ता नि० मेई पुरूवा थाना मोतीपुर जिला बहराइच उ०प्र० हाल सिनेमालाईन पिथौरागढ़ को धारा 151 सी०आर०पी०सी० के अन्तर्गत गिरफ्तार किया गया।इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना मुनस्यारी श्याम लाल द्वारा चैकिंग के दौरान चालक हरेन्द्र सिंह निखुर्पा पुत्र ललित सिंह नि० नानासैम मुनस्यारी को शराब पीकर वाहन चलाने पर गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया गया।इसके अतिरिक्त यातायात पुलिस व जनपद के समस्त थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने में कुल 113 वाहन चालकों का चालान किया गया जिनमें कुल 3 वाहन सीज किये गये। उक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।