अल्मोड़ा-पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोडा द्वारा आज 31अगस्त को सेवानिवृत्त हो रहे ए०एस०आई०एम० शमी उद्दीन को भावभीनी विदाई दी।ए०एस०आई०एम० शमी उद्दीन द्वारा 26 वर्ष,7 दिन की सेवा पुलिस विभाग में देने के उपरान्त आज स्वैच्छिक सेवानिवृत्त होने के अवसर पर पुलिस कार्यालय में इनके द्वारा पुलिस विभाग में कर्तव्य निष्ठता,मेहनत व लगन से दी गयी सेवाओं एवं उनके द्वारा ड्यूटी के दौरान किए गये कार्यो की सराहना करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा स्मृति चिह्न,प्रशस्ति पत्र एवं शाँल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।साथ ही उनके सपरिवार स्वस्थ रहने एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी गयी। विदाई समारोह के अवसर पर राजीव टम्टा पुलिस उपाधीक्षक दूर संचार, विभव सैनी प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक, निहारिका सेमवाल प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक,जितेन्द्र पाठक प्रतिसार निरीक्षक,भूपेन्द्र बृजवाल वाचक, नीरज भाकुनी प्रभारी एस०ओ०जी०,प्रहलाद राम प्रधानलिपिक,सतीश कुमार,उ०नि० दामोदर कापड़ी आदि अधि०/कर्म०गण उपस्थित रहे।