अल्मोड़ा-आज दिनांक 29.02.2024 को देवेन्द्र पींचा वरिष्ठ पुलिस अल्मोड़ा के निर्देशन में सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद द्वारा सीओ संचार राजीव कुमार टम्टा व पुलिस बल की उपस्थिति में अपर उ0नि0 श्रीमती गीता आर्या, कानि सुरेश सिंह व कानि मधन सिंह के पुलिस विभाग से सेवानिवृत्ति के अवसर पर पुलिस लाईन अल्मोड़ा के सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कर्मियों द्वारा अपने सेवाकाल के अनुभवों को उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से साझा किया तथा पुलिस विभाग में सेवा करना अपना सौभाग्य बताते हुए सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं मेहनत लगन से करते हुए हमेशा अपने उच्चाधिकारियों के आदेश-निर्देशों का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया।सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद सहित उपस्थित पुलिस अधिकारियों/कर्म0गणों द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे तीनों कर्मचारियों के पुलिस विभाग में नियुक्त रहते हुए उनके अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, मेहनत, लगन व ईमानदारी से किये गये कार्यो की सराहना की गयी और उनको फूल माला पहनाकर, शाँल ओढ़ाकर, प्रशस्ति पत्र व उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।तीनों कर्मचारियों को सेवानिवृत्त जीवन परिवार के साथ सुखद, शान्तिमय, स्वस्थ्य एवं दीर्घायु हो शुभकामनाएं देते हुए भावभीनी विदाई दी गयी और अपेक्षा की गयी कि भविष्य में भी हमेशा अपने को पुलिस परिवार का अभिन्न अंग मानकर अपना अनुभव व सहयोग पुलिस विभाग को प्रदान करते रहेंगे।सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कर्मियों में अपर उ0नि0 श्रीमती गीता आर्या द्वारा पुलिस विभाग में जनपद नैनीताल, ऊधमसिंहनगर एवं अल्मोड़ा में नियुक्त रहकर 36 वर्ष, 27 दिवस की दीर्घकालीन सेवा प्रदान की गयी। कानि0 सुरेश सिंह द्वारा पुलिस विभाग में जनपद पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग एवं अल्मोड़ा में नियुक्त रहकर 15 वर्ष, 03 माह, 08 दिवस की सेवा प्रदान की गयी।कानि0 मधन सिंह द्वारा पुलिस विभाग में जनपद हरिद्वार, पिथौरागढ़ एवं अल्मोड़ा में नियुक्त रहकर 15 वर्ष, 04 माह, 03 दिवस की सेवा प्रदान की गयी।विदाई समारोह का मंच संचालन प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन अल्मोड़ा विजय विक्रम द्वारा किया गया।विदाई समारोह के अवसर पर निरीक्षक दूरसंचार उमाशंकर पाण्डे, उ0नि (एम) श्रीमती पुष्पा भट्ट (आंकिक),उ0नि (एम) हीरा सिंह (प्रधान लिपिक), सुबेदार भूपेश पुनेड़ा, अपर उ0नि0 दामोदर कापड़ी,अपर उ0नि0 नवीन पाठक सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण व सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कर्मियों के परिजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *