पिथौरागढ़-दिनाँक 30.04.2022 को संदेश वाहक संचार शाखा पिथौरागढ़ पूरन सिंह के पुलिस विभाग में 39 वर्ष,11 माह,25 दिवस की नियमित सराहनीय सेवा कर अधिवर्षता सेवानिवृत्ति के अवसर पर तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मी कालू सिंह के पुलिस विभाग में 32 वर्ष,29 दिवस की नियमित सराहनीय सेवा कर ऐच्छिक सेवानिवृत्ति के अवसर पर पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में पुलिस लाईन पिथौरागढ़ में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक दूरसंचार बी०बी० तिवारी व पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ महेश चन्द्र जोशी द्वारा सेवानिवृत्त कर्मियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया तथा उन्हें प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह् भेंट करते हुए पुलिस परिवार की ओर से उनके सेवानिवृत्त जीवन के सुखद शांतिमयी एवं भविष्य में अच्छे स्वास्थ्य व सुखद पारिवारिक जीवन की कामना करते हुये भावभीनी विदाई दी गई एवं उनके द्वारा पुलिस विभाग को दी गई सेवाओ एवं इनकी कर्तव्य परायणता व ईमानदारी की सराहना की गई।इसके अतिरिक्त उक्त विदाई समारोह के अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन पिथौरागढ़ नरेन्द्र कुमार आर्या,प्रतिसार निरीक्षक दूरसंचार प्रदीप कुमार,लाईन मेजर माधो सिंह सहित पुलिस लाईन/पुलिस कार्यालय/संचार शाखा/ एस०डी०आर०एफ०/ फायर के अन्य अधिकारी/कर्म०गण मौजूद रहे।
