अल्मोड़ा-आज दिनांक 31/05/2022 को सुश्री ओशीन जोशी पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन द्वारा पुलिस लाईन अल्मोड़ा में उपस्थित सभी अधि०/कर्म० गणों के साथ सेवानिवृत्त हो रहे आरक्षी राजेन्द्र सिंह (पूर्व सैनिक) को भावभीनी विदाई दी गयी।आरक्षी राजेन्द्र सिंह (पूर्व सैनिक) द्वारा 16 वर्ष,1 माह 22 दिन की सेवा पुलिस विभाग में देने के उपरान्त आज अधिवर्षता आयु पूर्ण होने पर पुलिस लाईन अल्मोड़ा में इनके द्वारा पुलिस विभाग में कर्तव्य निष्ठता,मेहनत व लगन से सेवाओं दी गयी एवं उनके द्वारा ड्यूटी के दौरान किए गये कार्यो की सराहना करते हुए सुश्री ओशिन जोशी पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन द्वारा स्मृति चिह्न प्रशस्ति पत्र एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।साथ ही उनके सपरिवार स्वस्थ रहने एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी गयी। विदाई समारोह के अवसर पर जितेंद्र पाठक प्रतिसार निरीक्षक अल्मोड़ा, पुलिस लाईन के अन्य अधि०/कर्म०गण उपस्थित रहे।
