अल्मोड़ा-आज भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राजन चंद्र जोशी के नेतृत्व में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75 वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर चलने वाले सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत चौधानपाटा अल्मोड़ा से रघुनाथ सिटी मॉल तक नमो युवा रन नशा मुक्त भारत का संकल्प दौड़ का आयोजन किया गया।जिसमे अनेकों खिलाड़ियों व युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।यह आयोजन सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत युवाओं में राष्ट्रभक्तिस्वास्थ्य और ऊर्जा का संदेश देने हेतु किया गया।जिसने प्रतिभागियों को प्रोत्साहन राशि और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।नमो युवा दौड़ में प्रथम पुरस्कार 2100 श,द्वितीय 1500 पुरस्कार,तृतीय पुरस्कार 1000 रुपये की नगद धनराशि दी गई।जिसमे प्रथम स्थान नितेश सिंह जीना,द्वितीय स्थान नमन सिजवाली,तृतीय स्थान भूमित बिष्ट ने प्राप्त किया।यहां कार्यक्रम संयोजक जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा राजन चंद्र जोशी,जिलाध्यक्ष भाजपा महेश नयाल,अल्मोड़ा मेयर अजय वर्मा,भाजपा निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक कैलाश शर्मा,जिला महामंत्री दर्शन रावत,प्रकाश भट्ट,नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नवीन बिष्ट,हवालबाग मंडल अध्यक्ष संजय बिष्ट,जिला उपाध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव,भाजपा कार्यालय मंत्री सौरभ वर्मा,ललित कनवाल,चंदन बहुगुणा,नमन गुरुरानी,पंकज बोरा,पारस कांडपाल,राहुल कुमार वरुण कपकोटी कृष्णा नेगी सहित अनेकों लोगों की गरिमामय उपस्थिति रही।
