जागेश्वर-पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने जैंती में शुक्रवार को 24 घंटे का उपवास शुरू कर दिया है। इस दौरान कुंजवाल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. राम सिंह धौनी राजकीय महाविद्यालय जैंती में विज्ञान संकाय के सृजित प्राध्यापकों के पदों को समाप्त करने समेत पूरे संकाय को स्थानांतरित करने के सरकार के फैसले पर विरोध जताया।इस मौके पर कुंजवाल ने कहा कि भाजपा सरकार निरंतर शहीद नर सिंह धानक और टीका सिंह कन्याल की वीरभूमि जैंती की सिलसिलेवार उपेक्षा कर रही है। पूर्व में वानिकी राज्य स्तरीय प्रशिक्षण संस्थान, पॉलिटेक्निक कॉलेज के सिविल ट्रेड जैसे संस्थानों को यहां से स्थानांतरित कर चुकी हैं।अब स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. राम सिंह धौनी राजकीय महाविद्यालय जैंती से विज्ञान संकाय को समाप्त करने कि साजिश कर रही है। जो जैंती क्षेत्र की जनता का अपमान है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज ने कहा कि कुंजवाल ने अपने क्षेत्र की विभिन्न महत्वपूर्ण संस्थानों से नवाजा है।सरकारों से जैंती क्षेत्र में इन संस्थानों को खुलवाया,जिससे स्थानीय युवाओं व आम जनता को काफी लाभ पहुंचा। लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार इन संस्थानों को कमजोर करने में लगी हुई है, जो कि उनकी पहाड़ विरोधी मानसिकता का परिचायक है। कुंजवाल ने मुख्यमंत्री पर क्षेत्र में कोरी घोषणाएं करने का आरोप लगाया। वहीं, क्षेत्रीय विधायक पर जनता का कोई सरोकार नहीं लेने की बात कहीं। उन्होंने सभी विज्ञान संकाय के प्राध्यापकों का पूर्ववत रखने की मांग उठाई। मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, पूर्व प्रधान जीत सिंह धानक, नवीन कोहली, गोपाल महरा, भुवन गहरवाल, प्रदीप बिष्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, दिनेश कुंजवाल, महेंद्र मेर, दिवान सतवाल, निर्मल रावत, चंदन सिंह बिष्ट, देवेंद्र धौनी, गोपाल महरा, पान सिंह बर्गली, मोहन कुंजवाल, उमेद सिंह धौनी, गंगा सिंह धानक, राम सिंह धानक, कैलाश सिंह, रमेश बिष्ट, दिवान करायत, अर्जुन नाथ, विक्रम जंतवाल, यशपाल आर्य, धन सिंह, कमल सतवाल, विक्रम सतवाल, किशन सिंह, गोविंद सिंह, गोविंद बोरा, डिकर सिंह ठाकुर, प्रेम बल्लभ काण्डपाल, मनोहर कुंजवाल, प्रेम सिंह, सज्जन सिंह, मोहन सिंह, लक्ष्मी दत्त भट्ट, डिकर सिंह नगरकोटी, हर सिंह, पूरन पांडे, राम सिंह बगडवाल, मुकेश पांडे, आनंद सिंह, कमल बिष्ट, प्रताप राम आदि मौजूद रहे।
