अल्मोड़ा-उत्तराखंड क्रांति दल के विधायक प्रत्याशी भानु प्रकाश जोशी ने आज अपने कार्यकर्ताओं के साथ शेराघाट क्षेत्र का भ्रमण किया।जहां उत्तराखंड क्रांति दल की विचारधारा से प्रभावित होकर दो दर्जन से अधिक लोगों ने उक्रांद की सदस्यता ग्रहण की।इस अवसर पर लोगों ने कहा कि इस बार पूरी ग्रामसभा बदलाव चाहती है।लोगों ने कहा कि इस बार लोग एक शिक्षक को अपने प्रतिनिधि के रूप में देखना चाहते हैं।स्थानीय लोगों ने बताया कि 75 साल के इतिहास में पहली बार किसी जन प्रतिनिधि ने विधायक को मिलने वाली लाखों रुपये की तनख्वाह,पेंशन जनता के नाम की है।जनता का साफ कहना है कि इस बार हम जनता के लिए निस्वार्थ रूप से संघर्ष करने वाले व्यक्ति भानु प्रकाश जोशी को कुर्सी पर वोट करेंगे ताकि पांच साल तक जो जनता द्वारा चुने विधायक को करोड़ो रुपया तनख्वाह ओर पेंशन के रूप में मिलता है उससे हमारे बच्चों को बेहतर शिक्षा,बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं एवं बेहत रोजगार से जुड़ने का सुवसर मिल सके,जनता ने कहा कि इस बार शिक्षा स्वास्थ्य और रोजगार को चुनावी मुद्दा बनाकर लोग वोट करेंगे।वहीं लोगों ने उक्रांद के प्रत्याशी भानु प्रकाश जोशी के विगत 12 वर्षों से ग्रामीण जनता के बच्चों को रोजगार परक शिक्षा देने के लिए सराहना की।ग्रामीणों का कहना है कि पहले हमारे बच्चे रोजगार परक शिक्षा के लिए इधर उधर भटकते थे परन्तु आज हमारे बच्चे घर से पढ़ के देश एवं विदेशों में रोजगार से जुड़े हैं इसलिए हम चाहते है कि हमे इस बार गुरुजी विधायक के रूप में मिलें ताकि गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों की सुध लेने वाला व्यक्ति विधानसभा में ग्रामीणों की आवाज उठा सके।ग्रामीणों का कहना है कि दस साल बीजेपी और साल कांग्रेश को दे दिए है परन्तु ये विकास कार्य करने में असफल रहे इसबार बदलाव जरूरी है। कुछ लोगों ने कहा कि आज हमारे बच्चे विदेशों में रोजगार से जुड़े हैं इसके लिए हम भानु प्रकाश जोशी का धन्यवाद करते हैं। भ्रमण कार्यक्रम में उक्रांद के जिला महामन्त्री दिनेश जोशी,नगर अध्यक्ष पंकज चन्याल,जिला उपाध्यक्ष प्रमोद जोशी,गिरीश गोस्वामी,ब्लाक अध्यक्ष निरंजन तिवारी,नगर महासचिव मनोज बिष्ट,जिला महासचिव जेएल टम्टा,वीरेंद्र,विधानसभा सचिव दिवाकर जोशी,जिला कार्यकारी सचिव प्रभाकर जोशी के साथ साथ दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।