अल्मोड़ा-सैलाखोला की नवनिर्वाचित पार्षद वन्दना वर्मा ने आज सैलाखोला वार्ड में सफाई अभियान चलाया।पर्यावरण पर्यवेक्षक सतीश कुमार की मौजूदगी में पर्यावरण मित्रों ने चयनित स्थानों पर सफाई कर कूड़े का निस्तारण किया।इस अवसर पर पार्षद वन्दना वर्मा ने कहा कि उनके द्वारा विगत दिनों वार्ड का निरीक्षण करके ऐसे स्थान चयनित किए थे जहां गन्दगी जमा थी।आज नगर निगम के पर्यावरण मित्रों के माध्यम से ऐसे स्थानों को साफ करने का कार्य किया गया तथा कूड़े का निस्तारण किया गया। उन्होंने बताया कि आगे भी सैलाखोला वार्ड में सफाई अभियान जारी रहेगा। श्रीमती वर्मा ने कहा कि वे लगातार सैलाखोला वार्ड का भ्रमण कर समस्याओं को जान रही हैं तथा विस्तृत रूपरेखा के साथ वार्ड की समस्याओं के समाधान के लिए संकल्परत हैं।

“सैलाखोला वार्ड में सफाई करते पर्यावरण मित्र”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *