अल्मोड़ा-सैलाखोला वार्ड की पार्षद वन्दना वर्मा ने आज रात्रि वार्ड अन्तर्गत प्रत्येक गली में भ्रमण कर वार्ड की पथ प्रकाश व्यवस्था का जायजा लिया।इस दौरान उनके साथ नगरनिगम अल्मोड़ा के विद्युत विभाग के हिमांशु उपाध्याय भी मौजूद रहे।इस अवसर पर पार्षद वन्दना वर्मा ने कहा कि वार्ड भ्रमण कर उनके द्वारा ये देखा गया कि वार्ड अन्तर्गत किन किन स्थानों पर पथ प्रकाश व्यवस्था सही है और किन स्थानों पर पथ प्रकाश की आवश्यकता है। पार्षद ने कहा कि सैलाखोला वार्ड में कालिका मन्दिर वाली गली एवं फल संरक्षण के पास वाली गली में काफी अंधेरा है।भैरव मन्दिर वाली गली,प्यारे पानी के पास खीम सिंह रौतेला आवास वाली गली में स्ट्रीट लाईट खराब हैं।इसके साथ ही उन्होंने बताया कि बांस गली में मनोज बिष्ट भय्यू के घर के पास स्ट्रीट लाईट की सख्त जरूरत है क्योंकि यहां पर तिराहा है।इसके साथ ही इन सभी स्थानों पर सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी लगाया जाना भी नितान्त आवश्यक है।उन्होंने बताया कि उनके द्वारा पूरे वार्ड में पथ प्रकाश की समुचित व्यवस्था के लिए स्थान चयनित किये जा रहे हैं जिससे कि आने वाले दिनों में सैलाखोला वार्ड में पथ प्रकाश की समुचित व्यवस्था की जा सके जिससे जनता को रात्रि आवागमन में सहूलियत हो सके। पार्षद वन्दना वर्मा ने बताया कि वार्ड की सफाई व्यवस्था एवं पथ प्रकाश व्यवस्था चाक चौबंद रखना उनकी प्राथमिकताओं में है।
