अल्मोड़ा-शीतलाखेत अल्मोड़ा ग्राम सभा सल्ला रौतेला में महिला होली का आयोजन किया जा रहा है।आज शीतला खेत बाजार क्षेत्र में आयोजन किया गया।होली के अवसर पर सरपंच सल्ला रौतेला पंकज पाठक व स्थानीय निवासी गणेश पाठक,नन्नू पाठक, शंकर दत्त पाठक व उत्तरांचल फैडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन कुमाऊं मण्डल नैनीताल के अध्यक्ष व उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार पाठक के आवास पर भी महिला होली का आयोजन किया गया।सभी उपस्थित महिलाओं ने होली के पुराने व नये गीत गाए।सभी ने एक दूसरे को रंग व अबीर गुलाल लगाया।छलड़ी से पूर्व तक सभी महिलाओं द्वारा घर घर महिला होली मनाई जाती है।ग्राम सभा सल्ला रौतेला के प्रधान श्रीमती सुशीला पाठक व उनके पति दिनेश पाठक सहित पूर्व सरपंच गोविन्द सिंह मेहरा,श्रीमती जीवंती मेहरा,श्रीमती दीपा जोशी,श्रीमती मुन्नी जोशी, श्रीमती चंपा पाठक द्वारा होली के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं।व्यापार मंडल अध्यक्ष शीतलाखेत गोपाल दत्त पाठक ग्राम सभा सल्ला रौतेला निवासी सुंदर साह,चेतन महरा द्वारा सभी ग्रामवासियों को होली के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं।
