जागेश्वर-बुद्ववार को जागेश्वर विधानसभा के धौलादेवी विकासखण्ड के ध्याड़ी में पहुंचे सैनिक कल्याण एवं औद्यौगिक विकास मंत्री गणेश जोशी का वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष पाण्डेय ने भाजपा मण्डल पदाधिकारियों व वरिष्ठ कार्यकर्ताओ के साथ भव्य स्वागत व अभिनन्दन किया।मंत्री द्वारा ध्याडी में शहीद लॉसनायक दिनेश सिंह गैंड़ा के नाम पर घोषित ध्याडी,मिरगांव,मानेश्वर सड़क का अनावरण कर इस सडक को शहीद के नाम पर समर्पित किया गया।अब यह सड़क शहीद दिनेश गैडा के नाम पर जानी जाएगी।इस दौरान उनके द्वारा शहीद के पिता गोधन सिंह एवं माता तुलसी देवी को भी सम्मानित किया।कार्यक्रम में भाजपा के मण्डल पदाधिकारीगण व वरिष्ठ कार्यकर्ता सहित क्षेत्र के पूर्व सैनिक व भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्र की जनता उपस्थित रही।
