अल्मोड़ा-पंकज भट्ट एसएसपी नैनीताल द्वारा नशे की तस्करी करने वालों के विरूद्व सख्त कदम उठाते हुए नशे के सौदागरों पर सर्तक दृष्टि रखकर कड़ी कार्यवाही किये जाने हेतु जनपद के सभी थाना प्रभारियों एवं एसओजी को दिये गये कड़े निर्देश पर नैनीताल पुलिस द्वारा लगातार नशे के तस्करों को लगातार गिरफ्तार कर रही है।इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी रामनगर के निर्देशन में आज दिनॉक 27.02.2023 को स्कार्पियो वाहन से गॉजे की तस्करी कर रहे तीन युवकों को रामनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।प्रभारी निरीक्षक रामनगर अरूण सैनी ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान पीडब्लूडी कार्यशाला के सामने रानीखेत रोड लखनपुर में एक स्कार्पियों UA-08-J-0016 जो कि सड़क के किनारे खड़ी थी जिसमें तीन व्यक्ति सवार थे। पुलिस को देख एक व्यक्ति गाड़ी से उतरकर भागने लगा जिसको पुलिस द्वारा पीछा कर पकड़ लिया।तलाशी में वाहन के पीछे रखे व गाड़ी की डिग्गी में छुपाकर बनाये गये बाक्स के अन्दर से 3 कट्टो में करीब 35 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।तीनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर कोतवाली रामनगर में एफआई0आर0 सं0- 101/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है।वाहन सीज किया गया।एस एस पी नैनीताल ने पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु ₹ 5000 ईनाम की घोषणा की है।बरामदगी में 35 किलो गॉजा बरामद हुआ है।अभियुक्त की पहचान धर्मेन्द्र सिंह उर्फ बाबू उम्र 22 वर्ष पुत्र वीरेन्द्र प्रसाद निवासी ग्राम सक्कनपुर तहसील रामनगरली जिला नैनीताल, पलविन्दर सिंह उर्फ रवि उर्फ हैप्पी उम्र 21 वर्ष पुत्र दिलबाग सिंह निवासी हिम्मतपुर ब्लाक रामनगर जिला नैनीताल,विनोद सिंह उम्र 32 वर्ष पुत्र राम सिंह निवासी सुन्दरिया छोटा ललितपुर तहसील थलीसैण्ड जिला पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई है।गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक अरूण कुमार सैनी,व०उ०नि० अनीस अहमद,एएसआई मीना आर्या,हे०कानि० हेमन्त सिंह ,कानि० गगन भण्डारी,कानि० संजय सिंह,कानि० आरिफ अली शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *