अल्मोड़ा-नियमित निरीक्षण के तहत आज प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी भैंसियाछाना धीरेन्द्र कुमार पाठक ने श्री श्री मां आनन्दमयी राजकीय इंटर कालेज धौल छीना व राजकीय प्राथमिक विद्यालय धौलछीना का औचक निरीक्षण किया। सभी व्यवस्था ठीक पाई गई और मध्यान्ह भोजन योजनान्तर्गत अभिलेखों का भी सत्यापन किया।कार्मिकों शिक्षकों की उपस्थिति पंजिका का भी अवलोकन किया गया।नि: शुल्क पाठ्य पुस्तकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु भी समीक्षा की गई। परिसरों में साफ सफाई स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। स्मार्ट टी वी के माध्यम से शिक्षण कार्य किया जा रहा है।कक्षा में पठन पाठन की भी जानकारी ली गई। छात्र छात्राओं में भी पढ़ाई की प्रति उत्साह बना हुआ है। विभाग की योजनाओं की भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका राजकीय प्राथमिक विद्यालय भैसियाछाना उर्मिला हयांकी, सहायक अध्यापक उमेद मनराल, प्रभारी प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कालेज धौल छीना जितेन्द्र मेहरा भी निरीक्षण में उपस्थित रहे। सभी अध्यापकों द्वारा पूर्ण मनोयोग से पठन पाठन कार्य कराया जा रहा है।
