अल्मोडा़-आज जारी एक बयान में अल्मोडा़ नगर कांंग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूरन सिंह रौतैला ने कहा कि जब तक कोरोना की वैक्सीन नहीं आ जाती एवम् कोरोना का प्रकोप कम नहीं हो जाता तब तक स्कूलों को नहीं खोला जाना चाहिए।उन्होंने कहा कि स्कूल खोले जाने से बच्चों में संक्रमण का खतरा पैदा होगा वहीं अध्यापक भी इससे प्रभावित हो सकते हैं।उन्होंने कहा कि जहां आज प्रदेश में प्रतिदिन सैकड़ो कोविड-19 के मामले सामने आ रहे हैं ऐसे में स्कूलों का खोला जाना हानिकारक साबित हो सकता है।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार स्कूल खोलने में बिल्कुल भी जल्दबाजी ना करें।स्कूलों के खोले जाने से भी ज्यादा महत्वपूर्ण अभी संक्रमण को रोकना है।उन्होंने कहा कि या तो स्कूल प्रबंधन जिम्मेदारी लें कि वो स्कूलों में इतनी समुचित व्यवस्था करेंगें कि किसी भी बच्चे को संक्रमण नहीं फैलेगा।उन्होंने कहा कि इस तरह से स्कूल खोलने का क्या फायदा जब तक ना तो सरकार और ना ही स्कूल प्रबन्धन जिम्मेदारी ले सके कि वो बच्चों को सुरक्षित रख पायेंगें।श्री रौतैला ने कहा कि वर्तमान में बच्चों का सुरक्षित रहना ज्यादा जरूरी है चाहे इसके लिए इस बार का सत्र ही शून्य करना पड़े।उन्होंने कहा कि जहां आज लगातार कोविड के मामले सामने आ रहे हैं वहीं दूसरी ओर सरकार स्कूल खोलने की तैयारी कर रही है जो कि किसी भी तरह से सही नहीं है।उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर कोविड की वैक्सीन आने तक या कोविड के समाप्त होने तक स्कूल ना खोले जाएं।
