अल्मोड़ा-सावन के महीने में देवभूमि में चारो ओर भजन-कीर्तन और पूजा पाठ की धूम मची हुई है।श्रावण मास में एक ओर जहां श्रद्धालु मंदिरों में तांता लगाये पूजा पाठ कर रहें हैं।वहीं गांव-घर भी भजन कीर्तन से गूंज रहे हैं।हवालबाग विकासखंड के नौला गांव में सावन के महीनों में घर-घर भजन कीर्तन के आयोजन हो रहे हैं। गांव में हर रोज एक घर में भजन-कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है जिसमें ग्रामीण युवा ढोलक और मंजीरे की थाप में भजन कीर्तन गा रहे हैं।ग्रामीण युवक भगवान राम,श्याम, शिव,दुर्गा के साथ स्थानीय देवी देवताओं के भजन गा रहें हैं।श्रावण मास के सातवें दिन ललित सिंह मेहरा पुत्र किशन सिंह मेहरा ने अपने घर में भजन कीर्तन का आयोजन किया।भक्तिमय आयोजन में युवाओं ने भक्ति गीत गाकर भक्तिमय माहौल बना दिया।देर रात तक चले भक्ति संगीत कार्यक्रम में राजेन्द्र सिंह बिष्ट,कृपाल सिंह बिष्ट,दीपक सिंह बिष्ट,चंदन सिंह बिष्ट,योगेश सिंह बिष्ट,गौरव सिंह कार्की,दीपक सिंह कार्की,गौरव मेहरा,ललित सिंह मेहरा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *