दन्या-जागेश्वर विधानसभा के विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने सरयू घाटी के विभिन्न ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।जिला मुख्यालय के सबसे दूरस्थ व स्वर्गीय स्वतंत्रता सेनानी हरिदत्त पांडे के गांव चिमखोली में जागेश्वर विधानसभा के विधायक के पहुंचने पर गामीणों ने विशेष स्वागत किया।स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का गांव अल्मोड़ा पिथौरागढ़ सीमा के सरयू तट पर बसा है।अल्मोड़ा जिले का सीमांत गांव चिमाखोली घाटी में बसा है।जो आज भी रोड के लिए आस लगाए बैठा है।लगभग तीस से चालीस परिवारों का गांव है चिमाखोली। स्वतंत्रता सेनानी की पहली पुण्यतिथि पर पहुचे जागेश्वर विधानसभा के विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के स्मृति पर फूलमाला अर्पित कर नमन किया।इस अवसर पर ग्रामवासियों ने कहा कि गांव में रोड की कई बार सर्वे होने के बाद भी रोड़ निर्माण कार्य नही हो पाया।सरयू घाटी के कई गांव आज भी रोड से बंचित हैं।इस अवसर पर क्षेत्र के लगभग सभी गांवो के जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही और रोड सहित विभिन्न समस्याओं को विधायक के सम्मुख रखा।विधायक कुंजवाल ने वर्तमान सरकार को कोसते हुए कहा कि बड़े बड़े सपने दिखाने वाली सरकार जनविरोधी है । जिसके कार्यकाल में महंगाई,बेरोजगारी व भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुचा हुआ है।उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में इसी बजट में कई विद्यालयों,मोटर मार्गों,पेयजल,बिजली सहित उत्तराखंड के ग्रामीण परिवेश को मूलभूत सुविधओं लैस करने का काम किया गया।जब से भाजपा की सरकार सत्ता में आयी है कांग्रेस की सरकार में स्वीकृत विकास कार्यों को केंद्र व राज्य सरकार ने रोकने का काम किया है।उन्होंने कहा कि जो सरकार पुरानी योजनाओं को दुबारा ठीक नही कर पा रही है।वह सरकार नए कामों को कैसे कर पायेगी।उन्होंने कहा कि कई योजनाएं आज भी आधी अधूरी में लटकी पड़ी हैं।इस अवसर पर गोकुल चन्द्र भट्ट,महेश चन्द्र पाण्डेय,केदार दत्त,परमानन्द, प्रेमबल्लभ, किसनानन्द,हरिदत्त प्रधान,हरीश चन्द्र, पूरन चन्द्र,गोपाल दत्त, केशव चन्द्र,हरीश चन्द्र, गिरीश चन्द्र,गोकुल चन्द्र,सतीश चन्द्र पाण्डेय,देवीदत्त पाण्डेय,पूरन चन्द्र, सदानन्द,गणेश दत्त सनवाल सहित लगभग दो दर्जन लोगों ने कुंजवाल के नेतृत्व में कांंग्रेस की सदस्यता ली।इस अवसर पर कांंग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय,डीसीबी के पूर्व अध्यक्ष दीवान सिंह भैसोड़ा,क्षेत्र पंचायत सदस्य शेखर पाण्डेय,ब्लाक अध्यक्ष पूरन बिष्ट,जिला सचिव राजेन्द्र बिष्ट सहित दर्जनों कांंग्रेसजन उपस्थित रहे।
