अल्मोड़ा-पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक पार्टी के अल्मोड़ा पिथौरागढ़ संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी एडवोकेट डाॅ प्रमोद कुमार ने आज अपने चुनाव कार्यालय में प्रेस वार्ता की।उन्होंने अपने विचार रखते हुए कहा कि भाजपा कांग्रेस एक ही सिक्के के दो पहलू है।उन्होंने कहा कि जब से उत्तराखण्ड राज्य का गठन हुआ है तब से उत्तराखण्ड में अनुसूचित जाति के लोगों की आये दिन हत्या होती रहती है।उन्होंने विगत कुछ वर्षों में हुये अनुसूचित जाति के लोगों की हत्या के प्रकरण रखते हुए कहा कि अल्मोड़ा में एडवोकेट शंकर राम की हत्या की गई जिसके हत्यारों को उनके द्वारा आंदोलन करके जेल भेजा गया और देहरादून में सवर्ण समाज के लोगों के सामने कुर्सी पर बैठकर भोजन करने पर जितेंद्र दास की हत्या की गई।चम्पावत में रामी राम को भी सवर्णों के साथ भोजन करने पर मौत के घाट उतार दिया।बागेश्वर जिले में चक्की छूने पर सोहन लाल की गर्दन काट दी गई।डीडीहाट में वर्ष के विधानसभा चुनाव में वोट न देने की बात पर रामी राम की हत्या की गई। वही अंतरजातीय विवाह करने पर भिकियासैंण के जगदीश चंद्र को लड़की के मां बाप ने मार डाला। उन्होंने कहा ये तो उत्तराखण्ड के रिकॉर्ड हुए मामले है। अन रिकार्ड मामले न जाने कितने होंगे।उन्होंने कहा कि इन सभी घटनाओं में भाजपा कांग्रेस ने चुप्पी साधे रखी इससे ऐसा लगता है कि ये दोनों की मिलि भगत से उत्तराखण्ड में अनुसूचित जाति का उत्पीड़न हो रहा है।उन्होंने कहा कि जब उत्तराखण्ड में जनता द्वारा चुने गए विधायक सुरक्षित नहीं है अनुसूचित जाति के तो आम अनुसूचित जाति का नागरिक कैसे सुरक्षित होगा। उन्होंने कहा कि जब से उत्तराखण्ड राज्य बना तब से ही उत्तराखण्ड में दलित अत्याचार के मामले बड़े उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में हजारों बैक लाॅग के पद खाली है पर इस राज्य में भाजपा कांग्रेस दोनों दलों की बारी बारी से सरकार रही परंतु कभी भी किसी भी सरकार ने बैक लाॅग कोटा पूरा नहीं किया और जो पदोन्नति में आरक्षण मिलता था वो भी इन दोनों दलों ने मिलकर अनुसूचित जाति के सरकारी कर्मचारियों का पदोन्नति में आरक्षण खत्म किया। जबकि इंदु कुमार पांडे की रिपोर्ट में कहा गया था कि उत्तराखंड के अनुसूचित जाति जनजाति का उच्च पदों पर पदोन्नति रिक्त हैं इन को अभी पदोन्नति में आरक्षण दिया जाना चाहिए परंतु पहले कांग्रेस पार्टी की विजय बहुगुणा सरकार ने पदोन्नति में आरक्षण लागू करने के बजाय उसकी समीक्षा के लिए इरशाद हुसैन कमेटी का गठन कर दिया और फिर कांग्रेस सरकार ने उसके कार्यकाल को बड़ा दिया बाद में फिर भाजपा की त्रिवेंद्र रावत सरकार ने पूर्ण रूप से पदोन्नति में आरक्षण को खत्म कर दिया।उन्होंने कहा कि आज जो ये अनियोजित विकास हो रहा है उसके जिम्मेदार भी यही दोनों दलों भाजपा कांग्रेस की सरकार जिम्मेदार है जो अपने ठेकेदार मित्रों को निर्माण के नाम पर फायदा पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो वन कुछ साल पहले हरे भरे रहते थे वो आज कंक्रीट के जगलों पर तबदील हो गये हैं इसके जिम्मेदार भी यही दोनों दल भाजपा कांग्रेस हैं जो विकास के नाम पर घने जंगलों को काटकर कंक्रीट में बदल रहे हैं। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि अल्मोड़ा पिथौरागढ़ संसदीय क्षेत्र के सभी पढ़े लिखे वोटर है जो संविधान की सुरक्षा के लिए पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक को वोट देकर भारी बहुमत से जीत दिलाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *