बागेश्वर-आज भाजयुमो नेता गौरव कुमार दास के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा शशांक रावत को प्रदेश अध्यक्ष भाजयुमो उत्तराखंड व बलवंत भौर्याल को प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड बनाये जाने पर एसबीआई तिराहे बागेश्वर में आतिशबाजी व मिष्ठान वितरण किया।आतिशबाजी एवम् मिष्ठान वितरण कार्यक्रम में नगर महामंत्री हेमू साह संदीप कुमार,मनोज बचखेती,मोहन,चंदन प्रसाद व ग्राम प्रधान पगना राकेश नेगी उपस्थित रहे।इस अवसर पर गौरव दास ने भाजपा प्रदेश की नई टीम में बने सभी सदस्यों को बधाई दी व कहा कि नई टीम संगठन को और मजबूत करने का कार्य करेगी।
