पिथौरागढ़-पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमायूँ परिक्षेत्र नैनीताल के आदेशानुसार उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर यथा सड़क किनारे,खुले मैदान,ढाबों,फास्ट फूड की ठेलियों आदि स्थानों में शराब पीने व पिलाने की प्रवृत्ति पर प्रभावी रोकथाम हेतु दिनांक 1.05.2022 से इवनिंग स्टॉर्म अभियान चलाया जा रहा है।जिस क्रम में पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों ने अपने-अपने थाना/चौकी क्षेत्रान्तर्गत अभियान चलाकर अभियान की शुरूवात में,सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने पर कुल 9 व्यक्तियों के विरूद्ध चालान की कार्यवाही की गयी।उक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।
