पिथौरागढ़-पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार पिथौरागढ़ शहर की यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित किये जाने/अवरोध रहित सुगम यातायात व्यवस्था के क्रम में दिनांक 18 अप्रैल को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ मोहन चन्द्र पाण्डे के नेतृत्व में उ०नि० मेघा शर्मा द्वारा चैकिंग के दौरान रई में सनवाल बैण्ड के पास मुख्य सड़क पर रेता,ईट आदि डालकर अतिक्रमण करने वाले तीन व्यक्तियों गणेश दत्त पुत्र लक्ष्मी दत्त निवासी पिथौरागढ़,विमल गोस्वामी पुत्र बलदेव गोस्वामी निवासी रई पिथौरागढ़,केसर सिंह पुत्र आन सिंह निवासी पिथौरागढ़ के विरुद्ध धारा 52/83 पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए रु० 5000 पर व्यक्ति कुल 15,000 रु० का नगद चालान किया गया।सार्वजनिक स्थानों/मुख्य सड़क मार्ग पर अतिक्रमण करने व रोढ़ी,पत्थर, रेता इत्यादि डालकर यातायात बाधित करने वालों के विरूद्ध जनपद पिथौरागढ़ पुलिस की कार्यवाही निरन्तर जारी है।
