अल्मोडा-बुद्ववार को सर्वदलीय महिला संस्था द्वारा नंदा देवी मंदिर प्रांगण में होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान और विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।इस अवसर पर संस्था की व्यवस्थापक गीता मेहरा ने इस होली मिलन कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया तथा रघुनाथ सिंह चौहान का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया कि उनके प्रयासों से ही यह होली मिलन समारोह आज यहां आयोजित किया गया और आगामी वर्षो में संस्था द्वारा होली मिलन का आयोजन किया जाता रहेगा।कार्यक्रम के आयोजन के लिए उन्होंने आर्थिक सहयोग देने वाले सभी महानुभावों का आभार प्रकट किया इसके लिए संस्था उनकी आभारी है।इस कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक मंचों द्वारा होली गायन,झोड़ा और चाचरी आदि सहित अपनी अपनी प्रस्तुति का प्रदर्शन किया गया।जिसमे जय लोक कला सांस्कृतिक मंच,विहान सामाजिक मंच,रैलापाली,सरसों,जाखन देवी मल्ला गल्ली,जौहार कालोनी खत्याड़ी, मां दुर्गा शक्ति न्यू कालोनी खत्याड़ी की सांस्कृतिक टीमों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि होली हमारी पांरपरिक सांस्कृतिक विरासत है जिसे हर साल होली समाप्त होने के बाद यह होली मिलन कार्यक्रम मनाया जाता था।परंतु इस समय कोरोना काल को देखते हुवे प्रशासन की ओर से यह होली मिलन कार्यक्रम नहीं किया गया। सर्वदलीय महिला संस्था के सभी आयोजकों को इसके लिए धन्यवाद दिया कि उन्होंने इस पंरपरा को आगे बढ़ाते हुवे इस कार्यक्रम का आयोजन किया।इस अवसर पर उन्होंने कार्यक्रमों के आयोजकों व संस्था के सभी सदस्यों व क्षेत्र की सभी जनता को होली की शुभकामनाएं भी दी। साथ ही इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने सभी लोगों को होली की बधाई देते हुवे सर्वदलीय संस्था की सभी सदस्यों को कार्यक्रम के आयोजन के लिए बधाई दी।कार्यक्रम का संचालन गीता मेहरा ने किया।इस अवसर पर गोविंद पिलख्वाल,नंदा देवी मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मनोज वर्मा,जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पीताबंर पाण्डे,नगर कांग्रेस अध्यक्ष पूरन रौतेला,भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश गुरूरानी के अलावा महिला कल्याण संस्था की अध्यक्ष रीता दुर्गापाल,नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील शाह,धमेन्द्र बिष्ट,मनीष जोशी,मंदिर समिति के सांस्कृतिक संयोजक तारा चंद्र जोशी, मनोज सनवाल,अर्जुन बिष्ट,राधिका जोशी आदि कई लोग मौजूद रहे।इस अवसर पर सर्वदलीय महिला संस्था के अध्यक्ष मीना भैसोड़ा,उपाध्यक्ष भगवती बिष्ट,कोषाध्यक्ष बिमला बोरा, व्यवस्थापक गीता मेहरा,सचिव विद्या बिष्ट,उपसचिव लक्की वर्मा,किरन पंत,सदस्य किरन शाह,सोनिया कर्नाटक,गीता आर्या,सुधा पंत,मोहनी कनवाल,प्रेमा बिष्ट उपस्थित थे।