धौलछीना (अल्मोड़ा)-सरस्वती सर्व शिक्षा मिशन स्कूल नौगांव रीठागाड का वार्षिक उत्सव समारोह गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया।मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।विशिष्ट अतिथि के तौर पर इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल सैल अल्मोड़ा के प्रबंधक तारु तिवारी तथा श्री श्री मां आनंदमई पब्लिक मोंटेसरी स्कूल के प्रबंधक दरवान सिंह रावत रहे।कार्यक्रम में विद्यालय के नन्हे मुन्ने छात्र-छात्राओं द्वारा थीम: भक्ति, मातृशक्ति,लोक संस्कृति पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।सरस्वती सर्व शिक्षा मिशन स्कूल नौगांव रीठागाड की प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के द्वारा विविधता के साथ अनेकता में एकता के रूप में एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।सर्वप्रथम सरस्वती वंदना तथा स्वागत गीत के माध्यम से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।शिव तांडव शिव महिमा, तत्पश्चात कुमाऊनी,गढ़वाली, पंजाबी गीत,देश भक्ति नाटक,गीत संगीत के सुंदर कार्यक्रमों के साथ-साथ नशा मुक्ति, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ, स्वास्थ्य संबंधी,शिक्षा,प्रदूषण तथा पर्यावरण से संबंधित मनमोहक प्रस्तुतियां छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत की गई तथा बच्चों द्वारा स्टॉल लगाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिखाया।जिन्हें दर्शकों द्वारा शिव महिमा वी शिव तांडव तथा गीता सार को खूब सराहा गया।इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी ने कहा की छात्र-छात्राओं को मोबाइल तथा नशे से दूर रहना चाहिए।कहा कि बच्चे देश का भविष्य है इनका भविष्य निखारना हम सब का दायित्व है। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन की प्रशंसा की तथा अभिभावकों से आग्रह किया कि आज के प्रतिस्पर्धा और चुनौती पूर्ण माहौल में हमें बच्चों पर और ध्यान देने की आवश्यकता है।अभिभावकों को अपने बच्चों पर जबरदस्ती पढ़ाई का बोझ नहीं ठोकना चाहिए बच्चों की जिज्ञासा के अनुसार उन्हें शिक्षा की ओर आकर्षित करना चाहिए बच्चों के लिए खेल प्रतिभा भी उतनी ही जरूरी है जितनी पढ़ाई। विद्यालय के प्रबंधक ललित मोहन भट्ट ने विद्यालय की उपलब्धियां पर प्रकाश डाला तथा भविष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की तथा विधायक मनोज तिवारी का विद्यालय को फर्नीचर उपलब्ध करवाने पर आभार प्रकट किया तथा विद्यालय को भवन व संस्था द्वारा कंप्यूटर दिलवाने की मांग की।इस दौरान प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह चम्याल,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पूरन सिंह,डीएस रावत, गोपाल राम, चंदन सिंह,हीरा बल्लभ,नरेंद्र मेहता, जगत सिंह,प्रीति भट्ट,महेश नेगी, बसंत बल्लभ भट्ट,हेम भट्ट आदि लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र कुमार ने किया।
