अल्मोड़ा-कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने ब्लॉक हवलबाग की योजना मंदिर में चार लाख की कीमत से टिन शेड निर्माण के लोकार्पण शिलापट्ट पर भाजपा के मण्डल अध्यक्ष का नाम अंकित होने पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि आज भाजपा सरकार में अधिकारी सरकार के आगे इस तरह नतमस्तक हो गए है कि सरकारी योजना के शिलापट में भाजपा के कार्यकर्ताओ के नाम भी लिखने लगे है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जिला प्रशासन से पूछना चाहती है कि क्या हवालबाग ब्लॉक की योजना के लोकार्पण पत्थर पर भाजपा के पदाधिकारी का नाम किस नियम के तहत लिखा गया है इस पर जिले के जिम्मेदार अधिकारियो को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।विदित हो कि विगत दिवस विधानसभा क्षेत्र सोमेश्वर में ग्राम पंचायत गुरना के श्री गोपेश्वर मन्दिर में चार लाख की धनराशि से कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने टिन शेड निर्माण का लोकार्पण कार्यक्रम किया था।जिसके लोकार्पण पत्थर पर भाजपा मण्डल का अध्यक्ष का नाम भी अंकित है।इस बात पर कांग्रेस ने गहरी आपत्ति दर्ज की है।हवालबाग ब्लाक में लगातार ऐसे मामले सामने आ रहे हैं।पिछले दिनों ब्लाक के फालसीमा में सड़क का लोकार्पण भाजपा पदाधिकारियों द्वारा कराये जाने एवं स्थानीय विधायक को ना बुलाए जाने पर भी कांग्रेस जिलाध्यक्ष के द्वारा गहरी नाराजगी व्यक्त की गयी थी।आज फिर से मंदिर टिन शेड निर्माण के लोकार्पण पत्थर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष का नाम लिखे जाने से राजनीति गर्मा गयी है। कांग्रेस का कहना है कि लोकार्पण के पत्थर पर जनता द्वारा चुने गये जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी का नाम होना तो तर्क संगत है लेकिन किसी संगठन के पदाधिकारी का नाम लोकार्पण पत्थर पर लिखना अनुचित एवं दुर्भाग्यपूर्ण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *