अल्मोड़ा-उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन उत्तराखंड जनपद अल्मोड़ा द्वारा 30 जून व 31 दिसम्बर को सेवानिवृत्त होने वाले कार्मिकों हेतु कैबिनेट बैठक में सहमति पर सरकार का आभार व्यक्त किया है और उम्मीद व्यक्त की है कि शीघ्र ही शासनादेश भी जारी होगा।उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन उत्तराखंड जनपद अल्मोड़ा के अध्यक्ष डॉ मनोज कुमार जोशी,सचिव धीरेन्द्र कुमार पाठक,वरिष्ठ प्रशासनिक महेन्द्र गुसाईं,उपाध्यक्ष महेश आर्य,ललित मोहन भट्ट संयुक्त मंत्री,पुष्कर सिंह भैसोड़ा संगठन मंत्री,शनि वर्धन पांडेय कोषाध्यक्ष,गणेश भंडारी आडिटर, संरक्षक मंडल सदस्य श्याम सिंह रावत,सी एस नैनवाल,पी एस बोरा, चन्द्रमणि भट्ट,राम सिंह गैड़ा,अमरनाथ सिंह नेगी,एम पी कोठारी,जीवन चन्द्र तिवारी,रमेश पांडेय द्वारा इस पर प्रसन्नता व्यक्त की गयी है।धीरेन्द्र कुमार पाठक ने कहा कि सरकार द्वारा 30 जून व 31 दिसम्बर को सेवानिवृत्त होने वाले कार्मिकों को वेतन-वृद्धि का निर्णय सही लिया गया है। इसी परिप्रेक्ष्य में इस बात पर भी निर्णय लेने की आवश्यकता है कि ऐसे कार्मिक जिनकी जन्म तिथि जून पहली तारीख है उनको सरकार 31 मई को सेवानिवृत्त कर देती है और दो तारीख जन्म तिथि वाला कार्मिक महीने के अंत में सेवानिवृत्त होगा।यहां सवाल यह उत्पन्न होता है कि महीना परिवर्तन हो गया है तो उस महीने के अंत में ही सेवानिवृत्त होना चाहिए यह प्राकृतिक न्याय होगा।पहले से व्यवस्था गलत चल रही है तो उसे ठीक करना चाहिए। इस विसंगति को भी दूर करने की मांग की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *