अल्मोड़ा-पांडेखोला देवड़ी पेट्रोल पंप से ऊपर को जाने वाले मार्ग में देवड़ी पेट्रोल पंप वालों के घर के पास किसी व्यक्ति की निजी दीवार के गिरने के कारण रास्ता बाधित हो गया था।जिसको तत्काल प्रभाव से नगरपालिका के अध्यक्ष प्रकाश चंद जोशी के निर्देश पर लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह(मोनू ),अधिशासी अधिकारी श्याम सुंदर प्रसाद,अमीन बसंत बल्लभ पांडे एवं नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा तत्काल से खुलवाया गया।इस कार्य के लिए लक्ष्मेश्वर वार्ड सभासद मोनू साह ने अध्यक्ष नगर पालिका परिषद प्रकाश चंद जोशी,अधिशासी अधिकारी श्याम सुंदर प्रसाद,अमीन बसंत बल्लभ पांडे,स्थानीय नागरिक अनिल पंत का एवं नगर पालिका के निर्माण गैंग के कर्मचारियों का आभार जताया कि इतनी बारिश में भी तत्काल रूप से नगर पालिका परिषद द्वारा कार्य किया जा रहा है जो सराहनीय है।