टिहरी-दिनांक 8.04.2022 को पुलिस लाईन चंबा में आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी/सैनिक सम्मेलन में नवनीत सिंह भुल्लर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा विशिष्ट/सराहनीय कार्य करने वाले कार्मिकों को इम्पलाय आफ दि मन्थ घोषित कर प्रशस्ति पत्र व नगद धनराशि प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।कोतवाली कीर्तिनगर प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह अधिकारी व उनकी पुलिस टीम एस०एस०आई०धनराज बिष्ट,एस०आई० टीकम सिंह चौहान,एस०आई० राजेंद्र सिंह रावत, कां० प्रवेश पालीवाल,कां०राजीव, कां० बसंत व कां० हेमंत ममगांई को थाना कीर्तिनगर पर पंजीकृत अभियोग 07/2022 धारा 279,304 A IPC बनाम अज्ञात में गुणात्मक विवेचना करते हुए अथक प्रयास,गहन सुरागरसी पतारसी करते हुए घटना से संबंधित 3 अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी कर सफल अनावरण पर तथा थाना मुनिकीरेती पर पंजीकृत अभियोगों क्रमश 13/2022 धारा 8/20 NDPS Act व 14/2022 धारा 8/20 NDPS Act में अलग-अलग 1-1 किलो अवैध चरस बरामद कर 2 अभियुक्तगणों को गिरफ्तार किए जाने पर एस ओ जी कर्मचारीगणों एच सी पी योगेंद्र सिंह व कां० राकेश तथा थाना मुनिकीरेती के कर्मचारीगणों कां० संदीप,कां० पंचम प्रकाश को पुरस्कृत किया गया।थाना कीर्तिनगर सहित एसओजी व थाना मुनिकीरेती के उपरोक्त सभी कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र व नगद धनराशि से पुरस्कृत करते हुए इम्पलाय आफ दि मन्थ घोषित किया गया।इसी के साथ स्थानीय अभिसूचना इकाई में नियुक्त कर्मी दीपक नैनवाल को लाभप्रद सूचनाओं का समयबद्ध संप्रेक्षण करने जिससे कानून एवं शांति व्यवस्था के विभिन्न प्रकरणों के निस्तारण में महत्वपूर्ण योगदान दिए जाने को लेकर नगद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।