अल्मोड़ा-आज देर सायं लक्ष्मेश्वर बाईपास के समीप भुवन पांडे के आवास के नीचे आग लग गई जिसकी सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड एवं विद्युत विभाग को की गई।मौके पर लक्ष्मेश्वर वार्ड के निवर्तमान सभासद एवं भाजपा नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू एवं सामाजिक कार्यकर्ता अभिषेक जोशी पहुंचे।साथ ही स्थल पर विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता कन्हैया मिश्रा, एसडीओ विजय भारद्वाज,जे ई हरिशंकर बिनवाल,लक्ष्मण सिंह घुघुतयाल,भुवन साह,फायर ब्रिगेड के एलएफएम ओम प्रकाश,डीवीआर हरीश रावत,डीवीआर हरि सिंह,एफ एम दीपक मर्चयाल,एफ एम चांदनी, एफएम भावना सिंह,डीवीआर विपिन बडोला,एलएफएम किशन सिंह,एफ एम श्याम लाल भी तत्काल पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। दीपावली की रात इस घटनाक्रम में जहां विद्युत विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे वहीं भाजपा नगर अध्यक्ष भी अपने घर की दीपावली छोड़ आग बुझाने मौके पर पहुंचे जो अपने आप में सराहनीय है।आग बुझाने वालों में निवर्तमान सभासद अमित साह मोनू, सामाजिक कार्यकर्ता अभिषेक जोशी, भावेश डालाकोटी,दिनेश दानी,राजेंद्र पंत,गोविंद सिंह,गोपाल सिंह बिष्ट, जीतेश डालाकोटी,दीवान बिष्ट,नितिन भंडारी,शिवम जोशी,दिव्यांशु जोशी, आनंद पांडे,मनोज साह,तनुज जोशी आदि शामिल रहे तथा सबके द्वारा विद्युत विभाग,अग्निशमन विभाग एवं भाजपा नगर अध्यक्ष अमित शाह मोनू का आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *