पिथौरागढ़-पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ महेश चन्द्र जोशी,पुलिस उपाधीक्षक धारचूला विनोद कुमार थापा तथा पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन सुमित पाण्डे के निर्देशन में जनपद क्षेत्रान्तर्गत सड़क दुर्घटनाओं की प्रभावी रोकथाम व सुगम यातायात व्यवस्था के उद्देश्य से नाबालिग वाहन चालकों/शराब पीकर वाहन चलाने/ ओवर स्पीड/बिना हेलमेट/तीन सवारी/मोबाइल प्रयोग कर खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष चैकिंग अभियान के दौरान दिनाँक 22.04.2022 को प्रभारी निरीक्षक यातायात प्रताप सिंह नेगी व उ०नि० यातायात दरबान सिंह मेहता के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा पण्डा बाईपास तिराहे पर चैकिंग के दौरान वाहन चालक सुमित चन्द पुत्र हरीश चन्द निवासी बीसा बजेड़ पिथौरागढ़ उम्र 24 वर्ष को शराब पीकर वाहन चलाने पर धारा 185/202/207 एम०वी० एक्ट के अन्तर्गत गिरफ्तार कर वाहन संख्या UK05TA- 0019 कमाण्डर जीप को सीज किया गया तथा चालक के डी०एल०निलम्बन की संस्तुति की गई।इसी क्रम में जनपद क्षेत्रान्तर्गत यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कुल 43 वाहन चालकों का चालान कर 15,000 रू समायोजन शुल्क जमा किया गया जिसमें बिना हेलमेट व ओवरलोडिंग पर कुल 17 वाहनों के चालानी रिपोर्ट माननीय न्यायालय प्रेषित किये गए।उक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।