अल्मोड़ा-धनतेरस को लेकर अल्मोड़ा का बाजार सज गया है।शोरूम,स्वर्णकार और अन्य दुकानें आकर्षक सामान के साथ सज गए हैं।खासकर बर्तनों की दुकानों में धनतेरस को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं।कई लोगों ने विभिन्न आइटमों की एडवांस बुकिंग कराई है।व्यापारियों को भी इस धनतेरस पर अच्छे कारोबार की उम्मीद है।जिले भर में कल धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा। मान्यता के मुताबिक लोग धनतेरस पर कुछ न कुछ खरीदारी जरूर करते हैं। शुक्रवार को बाजार में खरीदारी के लिये नगर समेत गांव से भी भारी संख्या में लोग पहुंचने लगे हैं। इस कारण बाजार में काफी रौनक रही। व्यापारियों ने भी धनतेरस को लेकर तैयारी कर ली है। कार और बाइक की बड़ी संख्या में लोगों ने एडवांस बुकिंग कराई है। स्वर्णकार, इलेक्ट्रिक कारोबारी और वर्तन विक्रताओं के चहरों में भी चमक है। पटाखे, लाइट, झालर, मिठाई, खिले-खिलौनों की दुकानें भी सज चुकी हैं। व्यापारियों ने बताया कि धनतेरस में अधिकांश लोग खरीदारी करते है। कई व्यापारियों ने इलेक्ट्रॉनिक सामनों में छूट दी है।

250 से अधिक दोपहिया चौपहिया वाहन बुक—-धनतेरस के लिये विभिन्न शोरूमों में करीब 250 से अधिक दोपहिया व चार पहिया वाहनों की अब तक बुकिंग हो चुकी है। शोरूम स्वामियों ने बताया कि आज धनतेरस को लेकर सैकड़ों दोपहिया वाहन की डिलीवरी होगी। वहीं, लोअर मालरोड स्थित मारूती शोरूम समेत अन्य कंपनियों के शोरूम पर भी धनतेरस पर चौपहिया वाहन की अच्छी खासी बुकिंग हुई है।

बर्तन कारोबारियों को भी काफी उम्मीदें—–धनतेरस के लिये बर्तनों की दुकानें सज गई है। कारखाना बाजार के बर्तन व्यापारी संजीव अग्रवाल टीटू ने बताया कि धनतेरस के दिन धातु से बनी कोई भी वस्तु खरीदना लाभदायक होता है। लोगों ने बर्तनों और धातु से बने अन्य उत्पादों की खरीदारी शुरू कर दी है। उन्होंने धनतेरस पर रिकॉर्ड कारोबार की उम्मीद जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *