अल्मोड़ा-आज दिनांक 28 अप्रैल 2022 को भारत स्वाभिमान न्यास अल्मोड़ा एवं महिला पतंजलि योग समिति द्वारा प्रथम बार सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में तीन दिवसीय ध्यान योग एवं 11 कुंडलीय यज्ञ का शुभारंभ (नंदा देवी प्रांगण अल्मोड़ा) में किया गया।प्रातः 5:30 से 6 बजे तक ध्यान,6से 7 तक योग,7 से 11कुंडलीय यज्ञ (यज्ञोपवीत) किया गया।जिसमें मानस पब्लिक स्कूल दूंगाधारा अल्मोड़ा के छात्र/छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की।मानस पब्लिक स्कूल के प्रबंधक कमल कुमार बिष्ट के मार्गदर्शन में बच्चों ने योग एवं ध्यान में प्रतिभाग किया।सुजल रौतेला,अंश रावत,वर्षा मेहता,लक्षिता जोशी,रिया बोरा,अंशिका बिष्ट,मानसी कांडपाल, आकांक्षा बिष्ट,स्नेहा जोशी,माही बिरोलिया,अनु कुमारी कुशवाहा, अवनि बिष्ट,युवराज सिंह बोरा,पीयूष अस्वाल,अस्मिता पांडे,वंश भंडारी, युवराज सिंह बोरा,प्रतीक बिष्ट, वंशिका डोलिया,मयंक सिंह गैड़ा, अंशिका बिष्ट,साहिल बिष्ट ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।ध्यान ज्ञान एवं योग,११ कुंडलीय यज्ञ के आयोजक भूपेंद्र सिंह वल्दिया व कुमारी ज्योति सतवाल ने योग,ध्यान व 11शकुंडलीय यज्ञ की महत्वता को समझाते हुए समाज में जागरूकता के साथ मानसिक,शारारिक विकास, जागृति के लिए तीन दिवसीय योग,ध्यान,11 कुंडली यज्ञ की शिविर के लिए आयोजन समिति के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए संस्था के द्वारा किए जा रहे कार्यों की बारे में विस्तार से बताया।संस्था द्वारा विगत समय में भी जगह जगह जागृति एवं समाज और मनुष्य के उत्थान के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है।मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के प्रबंधक कमल कुमार बिष्ट ने इस आयोजन में भाग लेते हुए संस्था के कार्यों को सराहा और अधिक से अधिक लोगों को संस्था से जुड़ने और योग ज्ञान,ध्यान, ११ कुंडलीययज्ञ को नियमित अभ्यास करने,स्वयं का,समाज का और राष्ट्र का हित और उत्थान विकास करने की जागृति और जागरूक होकर नियमित अभ्यास करने की प्रेरणा दी और अनुरोध किया है।समिति के एमएस नेगी,रूप सिंह,माया भोज,शंकर सिंह, चंद्रमणि भट्ट,डॉक्टर जे सी दुर्गापाल,हेमा जोशी,श्रीमती पुष्पा वल्दिया,लक्ष्मी शाह,लीला संगेला आदि संस्था के पदाधिकारी एवं योग विशेषज्ञ ध्यान विशेषज्ञ द्वारा आयोजन को संचालित कर भव्य रुप से आज कार्यक्रम की शुरुआत की गई।मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा की प्रधानाचार्य श्रीमती मंजू बिष्ट ने कहा कि बच्चों के विकास के लिए योग और ध्यान का नियमित आवश्यक है और इस तरह के आयोजनों में भागीदारी बच्चों के चहुमुखी विकास में सहायक सिद्ध होती है।मानस पब्लिक स्कूल में भी योग एवं ध्यान आदि खेलों को प्रमुखता देते हुए नियमित अभ्यास छात्र छात्राओं को कराया जा रहे हैं।
