अल्मोड़ा-संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राजस्थान बीकानेर में आयोजित राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव 2023 में अल्मोड़ा के सांस्कृतिक दल संस्कार सांस्कृतिक एवम् पर्यावरण संरक्षण समिति अल्मोड़ा के कलाकारों ने महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू के सामने कुमाऊं आंचल के सुप्रसिद्ध नृत्य छपेली की प्रस्तुति दी।इस सांस्कृतिक समारोह का उद्घाटन महामहिम राष्ट्रपति ने लोक वाद्य यंत्र नगाड़ा बजाकर किया।इस महोत्सव में देश के सभी प्रांतों के लोक कलाकार प्रतिःभाग कर रहे है।महामहिम राष्ट्रपति के सामने 6 राज्यो के लोकाकलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी।जिसमें अल्मोड़ा उत्तराखंड के कलाकारों ने छपेली लोकनृत्य प्रस्तुत किया।दल के 15 कलाकारों ने प्रतिभाग किया।
