अल्मोड़ा-अल्मोड़ा पिथौरागढ़ संसदीय सीट से नवनिर्वाचित सांसद अजय टम्टा को केंद्रीय मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व देने के लिए व्यापार मंडल अध्यक्ष एवं भाजपा ओबीसी मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य अजय वर्मा ने पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया है।साथ ही सांसद अजय टम्टा के मंत्री बनने पर उन्हें बधाई भी प्रेषित की है।इस अवसर पर अजय वर्मा ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही देश,विकसित भारत की दिशा में निर्णायक रूप से बढ़ गया है।उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि जो वादे भाजपा ने अपने घोषणापत्र इन चुनावों में किए हैं,वो मोदी की गारंटी है जिनका अब पूरे होने का समय शुरू हो गया है।आने वाले ये 5 साल देश के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं,जिसमे मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार को बड़े और कड़े निर्णय लेने हैं।जिनके नतीजों पर भारत का दुनिया के विकसित देशों की कतार में शामिल निर्भर करता है।लिहाजा देश की तरह देवभूमि की जनता भी मोदी 3 की नीतियों और निर्णयों पर कदम से कदम मिला कर चलने के लिए तैयार है। उन्होंने अल्मोड़ा सांसद श्री टम्टा को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि उनका मोदी टीम में जगह बनाना प्रदेशवासियों के लिए बेहद हर्ष का विषय है।उन्होंने उम्मीद जताई कि देश निर्माण करने वाली मोदी टीम में सहभागी होने के साथ टम्टा राज्य विकास के लिए अधिक केंद्रीय योजनाएं दिलाने में मददगार होंगे।केंद्र और राज्य दोनो सरकारों में उनका लंबा अनुभव रहा है जिसका लाभ भी सरकार और जनता दोनों को अवश्य मिलने वाला है।
