अल्मोड़ा-कोरोना महामारी की इस दूसरी भयावह लहर में पुलिस कर्मी पूरी तत्परता के साथ लड़ रहे है,जिस कारण कई कर्मचारी संक्रमित भी हो रहे है।UPWWA की अध्यक्ष श्रीमती अलकनन्दा अशोक की प्रेरणा व श्रीमती हेमा बिष्ट UPWWA जिलाध्यक्ष के निर्देशन में जनपद नोडल अधिकारी जीतेन्द्र पाठक प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन अल्मोड़ा द्वारा स्वयं व अपनी टीम के माध्यम से पुलिस परिवार के संक्रमित पुलिसकर्मियों से प्रतिदिन दूरभाष से वार्ता कर कुशल क्षेम पूछी जा रही है तथा उनकी जरूरत के हिसाब से दवा, भोजन,दूध व अन्य आवश्यक खाद्य सामाग्री,सेनेटाइजर आदि आवश्यक सामग्री घर तक पहुंचाई जा रही है। तथा जो पुलिसकर्मी ड्यूटी हेतु अपने परिवार से दूर है उनकी सुविधा के लिए पुलिस लाईन परिसर में राशन व सब्जी की पूर्ण व्यवस्था की गयी है।