अल्मोड़ा-नवनिर्वाचित यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव मोहन देवली ने प्रैस को जारी एक बयान में कहा कि सर्वप्रथम वे समस्त यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हैं कि कार्यकर्ताओं के द्वारा उन्हें यूथ कांग्रेस महासचिव पद पर निर्वाचित किया गया। उन्होंने कहा कि उनका एकमात्र उद्देश्य संगठन को मजबूती प्रदान करना है।मेरी पहली सोच हर बूथ पर युवा कांग्रेस के दो या दो से अधिक कार्यकर्ताओ की नियुक्ति करना है और वे संगठन को मजबूती देने के लिए अपना भरकस प्रयास करे़गे साथ ही संगठन के विचारों को युवा पीढ़ी के साथ साझा करने की पुरजोर कोशिश करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि किसी भी संगठन को मजबूत करने के लिए आवश्यक है उस संगठन की बुनियाद का मजबूत होना।जिसके लिए बूथ स्तर से मजबूती की आवश्यकता होगी।उन्होंने कहा कि वे यूथ कांग्रेस को अत्यधिक मजबूत करने के लिए बूथ स्तर से मेहनत करेंगे तथा युवाओं के साथ संगठन के विचार साझा करेंगे जिससे कि अधिक से अधिक युवाओं को संगठन के साथ जोड़ा जा सके।
