सुरकाली-आज सुरकाली गांव में आयोजित बैठक में भाजपा के सांसद प्रत्याशी अजय टम्टा ने उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।इस अवसर पर आगामी लोकसभा चुनाव 2024 की समस्त रणनीतियों,चुनाव संबंधित कार्ययोजना व विभिन्न संगठनात्मक विषयों को लेकर सकारात्मक चर्चा की गयी।अजय टम्टा ने कहा कि बतौर कार्यकर्ता के रूप में मैंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की और आप सभी के अपार समर्थन की वज़ह से मुझे सांसद के रूप में लोकसभा क्षेत्र अल्मोड़ा पिथौरागढ़ चम्पावत बागेश्वर की सेवा करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं की मेहनत,ध्येयनिष्ठा एवं अटल इच्छाशक्ति व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आगामी लोकसभा चुनाव में संगठन सफलता के नित नए प्रतिमान स्थापित करते हुए प्रधानमंत्री के आह्वान में अबकी बार एन डी ए सरकार 400 पार को साकार करेगा।
