अल्मोड़ा-वेतन समेत तमाम मांगों के निराकरण को लेकर रोडवेज कर्मचारी मुखर हो गए है।गुरुवार को कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया।जल्द समस्याओं के निराकरण की मांग उठाई। मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने प्रांतीय व क्षेत्रीय कार्यकारिणी के बैनर तले कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया।इस मौके पर कर्मचारियों ने समय पर वेतन व अन्य देयकों का भुगतान देने की मांग उठाई।कहा कि वेतन समय से नहीं मिलने पर उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने समय पर वेतन व अन्य देयकों के भुगतान के अलावा,अनुबंधित बस नीति समाप्त कर निगम की स्वामित्व की बस क्रय नीति,कुंभ मेले 2027 के लिए एक हजार नई बसें खरीदने की तत्काल स्वीकृति देने, अवैध संचालन पर नियंत्रण व दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग की।यहां शाखा मंत्री राज कुमार टम्टा,गोविंद प्रसाद,दिनेश चंद्र,भुवन प्रकाश, विजय कुमार,करन,मनोज सिंह, महेंद्र सिंह बिष्ट,मनोज भट्ट, अतुल रेहान,चंद्रशेखर जोशी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *