अल्मोडा़-भारतीय जनता पार्टी जिला अल्मोड़ा की बैठक में भारतीय जनता पार्टी अल्मोड़ा नगर के पूर्व अध्यक्ष मोती लाल वर्मा के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया।सुप्रसिद्ध समाजसेवी बेस अस्पताल से रिटायर चीफ फार्मासिस्ट व दीप मेडिकल स्टोर अल्मोड़ा के संचालक मोती लाल वर्मा का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।स्व० मोती लाल वर्मा स्वास्थ सम्बन्धी दिक्कतो के कारण सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती थे और उन्हें कोरोना की शिकायत भी थी जिसका उपचार सुशीला तिवारी अस्पताल में किया जा रहा था और उनकी रिपोर्ट निगेटिव भी आ गई थी।स्व०मोती लाल वर्मा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता थे और अल्मोड़ा शहर में भारतीय जनता पार्टी को खड़ा करने में उनका विशेष योगदान था।उनके निधन से भारतीय जनता पार्टी अल्मोड़ा में एक शून्य आ गया है ऐसे कार्यकर्ता की कमी भारतीय जनता पार्टी को खलती रहेगी।भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं ने स्व० मोती लाल वर्मा के निधन पर श्रंद्वाजंलि अर्पित करी और भगवान से उनकी आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना करी और उनके परिवार को इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति देने की भगवान से कामना की।शोक व्यक्त करने वालों में जिलाध्यक्ष रवि रौतेला,सांसद अजय टम्टा, विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान,राज्य मंत्री श्रीमती रेखा आर्या,द्वाराहाट विधायक महेश नेगी, अल्मोड़ा बागेश्वर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल,जिला महामंत्री महेश नयाल,प्रेम शर्मा,जिला मंत्री विनीत बिष्ट,महिपाल बिष्ट,नरेन्द्र प्रसाद,मनोज जोशी,दीपक वर्मा,दीप्ती सोनकर,चन्दन लटवाल,राहुल वोहरा, राहुल खोलिया,कैलाश गुरूरानी, संजय साह रिक्खू,हरीश कनवाल, सुनील बिष्ट,कैलाश नाथ गोस्वामी, ललित मेहता,रोहित साह,निर्मला जोशी,राधिका जोशी,किरन पंत,इन्दु प्रभा जोशी,विद्या बिष्ट,मीना भैसोड़ा, धर्मवीर आर्या,लीला बोरा,पूनम पालीवाल,रेखा आर्या आदि लोग उपस्थित रहे।
