अल्मोड़ा-आज विश्व रक्तदान दिवस पर रानीधारा निवासी सामाजिक कार्यकर्ता एवं भाजपा नेता त्रिलोचन जोशी ने अपनी पत्नी के साथ जिला चिकित्सालय में स्वैच्छिक रक्तदान किया।विदित हो कि त्रिलोचन जोशी एवं उनकी पत्नी स्मिता जोशी पिछले पांच वर्षों से लगातार विश्व रक्तदान दिवस पर रक्तदान करते आ रहे हैं।इस अवसर पर समाज को रक्तदान के प्रति उत्साहित करते हुए त्रिलोचन जोशी ने कहा कि मौका दीजिये अपने खून को किसी की रगों में बहने का,ये अदभुत दान हैं,अनेक जिस्मों में जिंदा रहने का,रक्तदान से ही मिलता जीवनदान हैं,रक्तदान ही तो कहलाता महादान हैं,इंसान अपने खून से बचाता किसी का जीवनदान हैं। उन्होंने कहा कि आज विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर विगत वर्षों की भाँति अपनी धर्मपत्नी के साथ संकल्परत होकर हरवर्ष विश्व रक्तदान दिवस के दिन रक्तदान करने की सकारात्मक पहल के क्रम में आज उन्होंने जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा में रेडक्रास सोसायटी द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान करके किसी मरीज की जान बचाने में एक छोटी पहल के लिए कोशिश की है। उन्होने आह्वाहन भी किया कि सभी इस महान पुनीत के कार्य में सहभागी बनकर मानव सेवा और इंसानियत को मजबूत बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने को आगे आयें।विदित हो कि सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी त्रिलोचन जोशी लगातार सक्रिय रहते हैं एवं उनके सामाजिक कार्यों में उनकी पत्नी स्मिता जोशी भी हर कदम पर उनके साथ रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *